BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 8 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद का धरना


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड प्रदेश के निर्देश पर आगामी 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को गिरिडीह जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। राजद जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आवाज उठाना है। उन्होंने जिला कमेटी के सभी प्रखंड अध्यक्षों, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।