BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विकलांगता शिविर में हंगामा, दर्जनों दिव्यांगों को हजारीबाग रेफर करने पर भड़का आक्रोश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा। सदर अस्पताल में मंगलवार को आयोजित विकलांगता शिविर में उस समय हंगामा हो गया, जब चिकित्सकों द्वारा दर्जनों दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र के लिए हजारीबाग रेफर किए जाने से लोग आक्रोशित हो उठे। शिविर में पहुंचे लोगों का आरोप था कि स्थानीय स्तर पर प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था होने के बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से दूसरे जिले भेजा जा रहा है।
मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता गोविंद राम मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन से नाराजगी जताई। उन्होंने सिविल सर्जन को मामले की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष राम आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों से पैसे की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग पैसे देने में सक्षम नहीं होते हैं, उन्हें इसी तरह इधर-उधर भटकाया जाता है। उन्होंने विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों को बदलने की मांग की है।हजारीबाग रेफर किए गए लोगों में यमुना कुमार, पिता बंधु मिस्त्री, लाडली कुमारी, पिता महेश प्रसाद केसरी, अभिषेक कुमार, पिता कमलेश कुमार पासवान समेत अन्य लोग शामिल हैं। इस मामले मे चिकित्स्क डॉ. कमल नयन से पूछे जाने पर बताया की कुछ मरीजों को सही से आकलन नही कर पाने के कारण रेफर किया जा रहा है।