7 अक्टूबर को मेदिनीनगर में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, शिवाजी मैदान में जुटेंगे लोग
पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, सांसद वीडी राम ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
मेदिनीनगर, 6 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में बुधवार की सुबह 9 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना है।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति अद्वितीय समर्पण देखने को मिला है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
सांसद वीडी राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शिवाजी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार का संकल्प नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ‘विकसित भारत @2047’ के संक





