BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह की ट्विंकल और काश्वी ने बैडमिंटन में लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: जिले के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गिरिडीह का नाम रोशन किया है। 2 से 4 अक्टूबर तक मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जमशेदपुर में आयोजित योनेक्स सनराइज झारखण्ड स्टेट मिनी (यू-11) एवं सब-जूनियर (यू-13) बैडमिंटन चैंपियनशिप कम सिलेक्शन ट्रायल 2026 में गिरिडीह की खिलाड़ियों ने कई उपलब्धियां हासिल कीं।बालिका क्रीड़ा किसलय केंद्र, गिरिडीह की ट्विंकल कुमारी ने अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। वहीं ट्विंकल कुमारी और स्नेहा प्रिया की जोड़ी ने अंडर-11 बालिका युगल में भी उपविजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर ट्विंकल कुमारी का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। उनकी सफलता में प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। इधर, डे बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह की काश्वी कृष्णा ने अंडर-13 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल स्पर्धा में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका युगल वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। काश्वी कृष्णा का भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनकी सफलता में प्रशिक्षक मुकेश कुमार के निरंतर प्रयास, तकनीकी प्रशिक्षण और कुशल मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। जिला खेल पदाधिकारी ने ट्विंकल कुमारी, काश्वी कृष्णा सहित उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।