रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: ‘हर घर महासंपर्क अभियान’ के तहत गिरिडीह नगर के गांधी चौक क्षेत्र में टोली बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में झारखंड प्रांत मंत्री रविशंकर पांडेय, धनबाद विभाग अध्यक्ष रितेश पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला कार्याध्यक्ष शुभम झा एवं ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा शामिल रहे। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के 44 घरों में संपर्क किया और लोगों से अभियान के उद्देश्य की जानकारी साझा की। इस दौरान रसीद के माध्यम से 1,482 रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं ‘एक मुट्ठी अनाज’ अभियान के तहत 500 रुपये मूल्य का सहयोग भी प्राप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।







