बिंदल मॉल फायरिंग के दो कथित शूटर घायल
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के जंगल में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब तीन-तीन राउंड फायरिंग की सूचना है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट गोलीकांड के कथित शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को हथियार बरामद करने के लिए जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक पुलिस जवान की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
26 सितंबर को बिंदल मॉल रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग में चार लोग घायल हुए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस ने शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
मरीन ड्राइव में एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस की भारी तैनाती। मामले की जांच जारी।
राष्ट्र संवाद — खबर वही, जो आपके शहर से जुड़ी हो।
#BreakingNews #Jamshedpur #MarineDrive #PoliceEncounter #BindalMall #BindalMallFiring #JamshedpurPolice #Sonari #CrimeNews #JharkhandNews #RashtraSamvad #राष्ट्रसंवाद #जमशेदपुर #मरीनड्राइव #पुलिसमुठभेड़






