BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसआईआर के मुद्दे पर राजद का विरोध प्रदर्शन कल, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन।


रिपोर्ट :उदय किशोर सिंह।
जामताड़ा। झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय, रांची के निर्देश पर जामताड़ा जिला राजद की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) समेत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार, 26 सितंबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि शाम 5 बजे इंदिरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
दिनेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजद लगातार सवाल उठाता रहा है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। इन्हीं विषयों को लेकर पार्टी जनता के बीच जागरूकता अभियान भी चला रही है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन में जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर इंदिरा चौक पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।