BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कीताडीह (जमशेदपुर प्रखंड) स्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रिकॉर्डिंग का समयबद्ध बैकअप सुरक्षित रखा जाये। उन्होंने दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉग बुक को पूरी तरह पारदर्शी और अपडेट रखने का निर्देश दिया।वेयरहाउस के भीतर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेयरहाउस की सुरक्षा और मशीनों के रख-रखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था के नियमित ऑडिट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर बल दिया, ताकि निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन हो सके। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।