एनआईटी जमशेदपुर में सहकारी सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
जमशेदपुर, 24 सितंबर 2026: एनआईटी जमशेदपुर में कर्मचारियों के पारस्परिक सहयोग एवं आर्थिक सहायता के उद्देश्य से संचालित सहकारी सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
आमसभा में श्री राज कुमार बैठा को समिति का सचिव तथा डॉ. बिनोद कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।
सहकारी सहयोग समिति का मुख्य उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों के बीच पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा आवश्यकता के समय कर्मचारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। समिति द्वारा अपने सदस्यों को आर्थिक सहायता ऋण के रूप में प्रदान की जाती है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार समिति से वित्तीय सहयोग प्राप्त कर सकें।
बैठक के दौरान समिति के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समिति के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा कर्मचारियों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग, पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी आगामी पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान समिति के उद्देश्यों की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हित में आर्थिक सहयोग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेगी।





