BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी (CS)Meet- 2026 का हुआ आयोजन


जमशेदपुर : आज दिनांक- 25/09/2026. दिन - शुक्रवार को सुबह -10:30 बजे से 11:30 तक एवं दोपहर- 02.30 बजे से 3:30 तक टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री (CS) Meet- 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेट्री-पार्वतीजम कांचीराधाम की पूरी टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया। प्रथम पाली में 30 डेलीगेट और दूसरी पारी में भी 30 डेलीगेट ने यूनियन कार्यालय का दौरा किया। सर्वप्रथम उन सबों ने यूनियन परिसर में स्थित स्वर्गीय बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद यूनियन कॉन्फ्रेंस रूम में एक सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष - संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव - नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष- अमोद कुमार दुबे ने सभी का स्वागत किया एवं सेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया तदोपरांत यूनियन के ऑफिस इंचार्ज-धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 साल के सफरनामा पर बनी एक फिल्म को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। इसके पश्चात उन्हें यूनियन कार्यालय एवं बीजी गोपाल हेरिटेज गैलरी का भ्रमण कराया गया जिसमें यूनियन के उपाध्यक्ष - संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव - श्याम बाबू ने यूनियन के इतिहास के बारे में तथा क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी उन सबों को दी। टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री के सभी प्रतिनिधियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन जमशेदपुर एवं टाटा स्टील जमशेदपुर के इतिहास के बारे में जानकर काफी प्रभावित हुए तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूरी टीम को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी इसी तरह से अच्छे संकल्पों के साथ कार्य करने का भरोसा भी दिया। 

ज्ञात होगी की टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष- संजीव कुमार चौधरी, महासचिव- सतीश कुमार सिंह, सह अध्यक्ष- शैलेश कुमार सिंह इंडस्ट्रियल दौरे  पर शहर से बाहर गए हुए हैं। 

आज के इस कार्यक्रम में टाटा ग्रुप  के कंपनी सेक्रेटरी - पार्वतीजम कांचीराधाम एवं उनकी टीम की  हेड सेक्रेटेरियल - पूजा मारू आदि के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष - संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव - नितेश राज, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष - अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज - धर्मवीर कुमार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

धन्यवाद के साथ, 

धर्मबीर कुमार सिंह
सिनियर एडमिनिस्ट्रेटीव इन्चार्ज
टाटा वर्कर्स यूनियन,जमशेदपुर।
मोबाईल नo-8092628609.

 *नोट:- फोटो संलग्न है।*