37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। जिसमें झारखंड के कुल 131 जूनियर बालक एवं बालिका एथलीटों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इसमें रामगढ़ जिले के 10 जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रामगढ़ की नयना कुमारी सिंह ने 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक और 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। जबकि सपना कुमारी ने पेंटाथलॉन स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं दिव्या कुमारी गुप्ता ने ट्रायथलॉन-ए में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, युवा नेता पीयूष चौधरी, मिस मेरी, ललिता, केदार राम, अजय कुमार, मो. कमरुद्दीन, शैलेश कुमार शर्मा, पीसी राम, सुशील कुमार, भरत भूषण, अंकित कुमार सिंह, सिकंदर पांडेय, तुलेश्वर चौधरी, धर्मनाथ महतो, चंद्रशेखर राम करमाली, कृष्णा कुमार, हेमल मुर्मू सहित कई खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।






