BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में धूमधाम से मनी अनंत चतुर्दशी, श्रद्धालुओं ने सुनी भगवान अनंत की कथा


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत धूमधाम से मनाया गया। महादानी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में अशोक पंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी व्रत रखा तथा भगवान अनंत की कथा सुनी।
पूजा के दौरान भगवान अनंत को दूध, दही, मधु, पुआ, पूड़ी, केला, सेब, खीरा आदि का भोग निवेदित किया गया। साथ ही अनंत भगवान की कथा का श्रवण कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा कर अपनी आस्था व्यक्त की। कथा श्रवण कर घर में सुख, शांति, वैभव और यश की कामना की गई। कथा के बाद पुरुषों ने दाहिनी और महिलाओं ने बायीं भुजा पर लाल व पीले रंग का अनंत धागा बांधा और मिष्ठान व पकवान ग्रहण किए।