BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अनंत चतुर्दशी के मौके पर सरिया में भी निकला भव्य शोभा यात्रा, लगे भगवान वासुपूज्य के जयकारे


रांची एक्सप्रेस संवाददाता,

गिरिडीह के सरिया में भी अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार को जैन समाज ने भव्य शोभा यात्रा निकाला। इस दौरान जैन समाज के शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के लोगो ने भी हिस्सा लिया। दशलक्षण पर्युषण पर्व समापन के मौके पर निकले शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगो ने हिस्सा लिया। जैन मंदिर से निकल कर शोभा यात्रा इस दौरान पूरे सरिया बाजार का भ्रमण किया। वासुपूज्य श्रीजी महाराज की मूर्ति लिए जैन समाज के युवा इस दौरान पूरे उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बारिश के बाद भी भक्तों की टोली में उत्साह देखने को मिला। मौके पर जय कुमार जैन, रूपचंद जैन, विक्की जैन, सचिन जैन समेत कई जैन समाज के लोग शामिल थे।