मानसरोवर तालाब घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की ओर से “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे शुरू हुए अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं देशसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के अवसर पर उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत गिरिडीह महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का नेतृत्व गिरिडीह नगर मंडल “सेवा मेरा योगदान” अभियान के संयोजक आशीष जालान ने किया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ‘सिंकु’, महानगर संयोजक राजेश जायसवाल, गिरिडीह के प्रथम मेयर सुनील पासवान, मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. शैलेंद्र चौधरी, अमित आर्या, कार्तिक डंगेच, लक्ष्मी साव, संतोष भारती, अरुण बरनवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता, सेवा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज में जनसेवा की भावना को मजबूत करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।






