BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: भाजपा नगर मंडल कमिटी की ओर से स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा ‘सिंकू’ ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा ‘सिंकू’ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा। सुबोध प्रकाश ने कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने का मार्ग दिखाया। डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने उनके जीवन को त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बताया। राजेश जायसवाल ने कहा कि अंत्योदय के उनके संकल्प को आगे बढ़ाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। सुधीर यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। मौके पर अनिल सिंह, गुड़िया देवी, लक्ष्मी साव, नीलू सिन्हा, कार्तिक डंगेच, आदित्य यादव, दीपक उजाला, उत्तम पांडेय, अंजय शर्मा, रवि सागर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।