BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में एनएसएस का 56वां स्थापना दिवस, सेवा भावना से जुड़ने का संदेश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) की यूनिट-I एवं II के तत्वावधान में एनएसएस का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एनएसएस वॉलंटियर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सेवा, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णानन्द शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने समाज और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी से समर्पित रहना चाहिए। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने का माध्यम है।
डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि एनएसएस में भाग लेने से विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. नम्रता तिर्की ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस वॉलंटियर्स दीपा और रिया, जो पूर्व में एनआईसी कैंप में शामिल हो चुकी हैं, ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य छात्राओं को एनएसएस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं खुशी और शाहीन ने एनएसएस की स्थापना, उसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और ध्येय वाक्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रिया, सच्ची और रचना ने कविता पाठ किया, जबकि कायनात ने नृत्य प्रस्तुति दी। छात्रा कशिश ने मंच संचालन किया। मौके पर डॉ. दीपिका कुमारी, डॉ. छाया तिवारी, डॉ. ज्योति चौधरी, चिंता महेंद्र सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।