BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का कांग्रेस पर करारा हमला: "हार की समीक्षा करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है कांग्रेस"


मुकेश कुमार-स्टेट ब्यूरो चीफ

नई दिल्ली।केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है।चुनाव आयोग से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस द्वारा मचाए जा रहे हंगामे पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी लगातार हो रही हार के असली कारणों की समीक्षा करनी चाहिए।केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और उन पर हमला करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी परंपरा रही है।उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के पास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है।यही वजह है कि जब भी चुनाव परिणाम कांग्रेस के खिलाफ आते हैं या कोई मीडिया रिपोर्ट सामने आती है,तो पूरी पार्टी देशभर में बेवजह का हो-हल्ला मचाना शुरू कर देती है।चुनाव आयोग पर एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पूरे देश में हो-हल्ला मचा रही है। कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी हार के असली कारणों की समीक्षा करनी चाहिए।संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है।सच तो यह है कि कांग्रेस के पास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के इस तीखे जुबानी हमले पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से क्या पलटवार आता है।