BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रूपी सोरेन केवल शिबू सोरेन की धर्मपत्नी नहीं, झारखंड आंदोलन की साहसी और प्रेरणादायी शक्ति थीं : अविनाश देव ​मेदिनीनगर/नेमरा,


झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और संत मरियम आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष अविनाश देव ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की दिवंगत धर्मपत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के संस्कार भोज में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
​इस अवसर पर अविनाश देव ने कहा कि रूपी सोरेन जी का निधन झारखंड आंदोलन की उस सशक्त महिला शक्ति की अपूरणीय क्षति है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर आंदोलन को मजबूती दी। नेमरा की ऐतिहासिक धरती झारखंड आंदोलन के त्याग और समर्पण की साक्षी है, जहाँ दिशोम गुरु के साथ रूपी सोरेन जी ने भी संघर्ष के कठिन दिनों में अहम भूमिका निभाई।
​उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान रूपी सोरेन जी ने न केवल अपने परिवार को संभाला, बल्कि आंदोलनकारियों की देखभाल, उनका हौसला बढ़ाने और उन्हें संबल देने का भी कार्य किया। उनका त्याग, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर महिलाओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
​अविनाश देव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।