बैठक में पूजा कमिटी के लोगों ने अधिकारियों को कई सुझाव देते हुए समाधान की मांग की
सरकारी गाईड लाईन के अनुसार ही पर्व मनायें : एसडीओ संजय पांडेय
सदर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी : थाना प्रभाारी
मेदिनीनगर। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभाारी अफजल अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में सदर थाना क्षेत्र के विभिान्न पूजा कमिटी के अध्यक्ष,सचिव, मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंसस समेत अन्य लोग मौजूद थे। जो कि विभिान्न गांव , मुहल्लों के रास्ते समेत बिजली, रास्ते में बने गड्ढे को मरम्मत करने, अपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने समेत कई समस्या के समाधान की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ संजय पांडेय ने कहा कि छोटी छोटी समस्याआभ का समाधान निराकरण समय से पूर्व करा लिया जायेगा। पूजा कमिटी के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पूजा को आपसी सौहार्द व भााईचारे के साथ सरकारी गाईड लाईन के अनुसार मनायें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भाीड़ उमड़ती है इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोग खुद सतर्कता बरतते हुए अपने बाल बच्चों पर विशेष नजर रखें ताकि कोई अनहोनी न हो सके। थाना प्रभाारी अजफल अंसारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सदर थाना क्षेत्र के सभाी गांव, टोले व मुहल्लों में सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावे गश्ती दल को सक्रिय रूप से भा्रमणशील बनाया जायेगा। उन्होंने पूजा कमिटी के लोगों से आग्रह किया कि अपने अपने पूजा पंडालों में कैमरा अवश्य लगायें। महिला व पुरूष के प्रवेश व निकास अलग अलग व्यवस्था करें। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, एएसआई पंकज तिवारी, एएसआई नबी अंसारी, एएसआई समाल अहमद, एएसआई एसके राम, एएसआई संजय दूबे, पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, चियांकी मुखिया बिनको उरांव, विशु्त्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर हृदय सिंह हाजी अनवर अंसारी, सुलेमान अंसारी, मुकेश तिवारी पूर्व पंसस, अजय दूबे, आबिद अंसारी, युवा जागृति संघ , उपाध्याय सिंह, सुरेंद्र तिवारी राजमणि देवी, मुकेश प्रजापति, इंद्रदेव राम, पंसस कौड़िया अजीत सिंह समेत काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।






