BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता के घर पहुंचकर जताया शोक




रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोला। गोला प्रखंड के बरलंगा निवासी पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता के पिता महादेव साहू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई रविवार को बरलंगा स्थित उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल ओमप्रकाश गुप्ता एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने दिवंगत महादेव साहू के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं पत्रकार के साथ हूं, ओमप्रकाश मेरा छोटा भाई जैसा है। इस दौरान स्पेशल ब्रांच में कार्यरत प्रीतमधर पांडेय ने भी परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर जय प्रकाश गुप्ता सहित परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।