BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भावी जिप प्रत्याशी डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का किया दर्शन


पलामू :हुसैनाबाद शारदीय नवरात्र और दशहरा  को लेकर हुसैनाबाद प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल है, चारों तरफ़ मातारानी की जयघोष एवं भक्ति गीत से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बन गया है। वहीं हुसैनाबाद उत्तरी जिला परिषद  क्षेत्र के समाजसेवी सह भावी जिला परिषद प्रत्याशी डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। उन्होंने माँ दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
उन्होंने इस दौरान सोन नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर दंगवार, बस स्टैंड दंगवार और दुर्गाबाड़ी चौक बाज़ार दंगवार, नावाडीह-1, धावाबार, लामार, पोखरापर और दुर्गा बाड़ी काजरात नावाडीह, एकॉनी, लोटनिया पहाड़ीपर, शेखपुरा, बराही, कामत, गड़रियाडीह, बड़ेपुर, सहियारा, बुधुवा, बुधुआ चौधरी मोहल्ला, देवरी सोनपुरवा, बभनदेवरी, पूर्णाडीह, देवरी, शिवा बिगहा, दादरा, बरवाडीह और नदियांई गांव में निर्मित पूजा पंडाल पहुंचकर मातारानी का दर्शन किया। स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों ने सभी को प्रसाद खिलाया एवं डॉ अखिलेश प्रसाद गुप्ता द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। वहीं 
पंडालों में दर्शन के दौरान डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने स्थानीय पूजा समितियों और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को नवरात्र एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा का यह पर्व समाज में असत्य पर सत्य की जीत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा करना है।
इस दौरान डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समर्थक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से रतिदेव चौधरी, जयप्रकाश सिंह, प्रिंस कुमार, विवेक गुप्ता, हसन खलीफ़ा, जितेंद्र चौधरी, चन्द्रदेव मेहता समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु शामिल थे।