BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूजा पंडालों का पुलिस ने लिया जायजा, आईपीएस दिव्यांश शुक्ल और थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश


पलामू :हुसैनाबाद दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हुसैनाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। रविवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पुलिस के आला अधिकारियों ने पूजा पंडालों का सघन दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेते हुए पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह आईपीएस अधिकारी दिव्यांश शुक्ल और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों की टीम ने झरगड़ा,पतरा कला, पतरा खुर्द,पोलडीह,बेनी , दंगवार सहित कई क्षेत्रों में बने दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईपीएस दिव्यांश शुक्ल और थाना प्रभारी चंदन कुमार ने पंडालों के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया।
पुलिस और पूजा समितियों के बीच निरंतर संवाद बना रहे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।पंडाल या उसके आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि के दिखने पर तुरंत हुसैनाबाद थाना को सूचित करें।प्रशासन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पंडालों में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए वालंटियर्स तैनात रहें ताकि लोग सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। मौके पर एस आई विमल कुमार सहित हुसैनाबाद थाने के कई सब-इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस की इस सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और पूजा समितियों में सुरक्षा को लेकर काफी भरोसा देखा जा रहा है।