BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा मंदिर में रासलीला कार्यक्रम का जानू चौधरी ने किया उद्घाटन




नवयुवक सांस्कृतिक समिति ने अंगवस्त्र व फूलमाला देकर किया सम्मानित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


पलामू :हरिहरगंज मेन बाजार  स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की रात सप्तमी को नवरात्र के अवसर पर आयोजित रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी विनोद चौधरी उर्फ जानू चौधरी दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद रासलीला कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर हरिहरगंज नवयुवक सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने जानू चौधरी को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जानू चौधरी ने नवरात्र के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम बताया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में सुनील चंद्रवंशी, भोला गुप्ता, बैजनाथ साव ,पप्पू चौधरी ,शंभू साव,छोटू यादव, बंटी कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, नवयुवक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अकेला, सचिव विकास विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संतोष प्रजापती, ज्ञान प्रकाश, बबलू कुमार सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।