पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर पलामू पुलिस द्वारा सदर, रामगढ़ एवं चैनपुर थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.10.2026 को सदर, रामगढ़ एवं चैनपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
*फ्लैग मार्च में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी*
*सदर थाना क्षेत्र:* पुलिस निरीक्षक (शहर) के नेतृत्व में सदर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल रहे।
*रामगढ़ थाना क्षेत्र:* रामगढ़ थाना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में उपस्थित रहे।
*चैनपुर थाना क्षेत्र:* सर्किल इंस्पेक्टर श्रीमती पूनम टोप्पो एवं थाना प्रभारी श्री लालजी के नेतृत्व में चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल रहे।
*पलामू पुलिस की अपील*
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस प्रशासन को दें।






