BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारियों का एक घंटे का उपवास


जामताड़ा। 2000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष एक घंटे का उपवास रखकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की मांग की।
जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। व्यापारियों का कहना था कि छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए प्रत्येक ऑनलाइन भुगतान पर शुल्क अतिरिक्त लागत का कारण बनेगा।
चैंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग 0.4 प्रतिशत शुल्क के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने सरकार से व्यापारी और आम लोगों के हित में इस शुल्क को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो चैंबर के नेतृत्व में चरणबद्ध तरीके से बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
धरना-प्रदर्शन में फतेहपुर चैंबर अध्यक्ष अरविंद मंडल, कर्माटांड़ चैंबर अध्यक्ष विजय वेद, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, मिहिजाम चैंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र जी, सदस्य संजय सिंह, मिंटू अग्रवाल, सरोज टिबरेवाल, जामताड़ा जिला चैंबर सचिव दिलीप जटिया, आनंद नारनोलिया, प्रमोद साह, प्रकाश नारनोलिया, जिला चैंबर सह सचिव प्रिंस बर्मन, अजीत बर्मन, मोहन साव, मनोज गुप्ता, बंटी नारनोलिया, सुभाष जटिया, राजा साह, प्रवीण अग्रवाल, विजय बर्नवाल, जय सेन सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।