गांधी-शास्त्री जयंती पर बिट्टू पाठक के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को राज्य सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। सभा की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और शांति के माध्यम से देश को स्वतंत्रता आंदोलन में नई दिशा दी। उनके विचार केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश का नेतृत्व किया। उनका दिया ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करता है।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से सत्य, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी का सत्य-अहिंसा का संदेश और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता, समानता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी शमीम अहमद राईन ईश्वरी प्रसाद सिंह अजय साहू गिरजा राम खुर्शीद आलम विनोद पाठक सच्चिदानंद मिश्रा उमेश यादव सतेंद्र कुमार पीयूष गुप्ता मनीष शर्मा मुख्तार आलम सुरेंद्र सिंह शमीम अंसारी आशीष यादव






