BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गांधी जयंती पर अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।


रिपोर्ट: #उदय किशोर सिंह जामताड़ा।

जामताड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया।
इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर विश्व को नई दिशा दी। उनका जीवन सत्य, सेवा, त्याग और अनुशासन की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से गांधीजी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा स्वच्छता, सादगी और ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के जन्मदिवस को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि अहिंसा, सद्भावना, सह-अस्तित्व और आपसी सहयोग के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, डीएसपी नीलम कुजूर, एसडीपीओ वसीम रजा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
संदेश: “बच्चों को पढ़ाने की लो राह, बंद करो ये बाल विवाह।”