BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

SSP के कर-कमलों से हुआ उद्घाटन, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माँ दुर्गा के दर्शन


जमशेदपुर, 18 अक्टूबर 2026। दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज, साकची, जमशेदपुर की ओर से न्यू सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में आयोजित आदिशक्ति माँ दुर्गा की चैतन्य झाँकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर माँ दुर्गा के दिव्य दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण में स्वयं को भावविभोर महसूस किया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन SSP महोदय के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात माँ दुर्गा की भव्य झाँकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। माँ के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में भक्ति, आध्यात्मिकता और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस पावन अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह जी, ज्योत्स्ना सरकार (मिस ऐशिया), प्रदीप जी (माधुरी यूनिफॉर्म) तथा संजय कुमार पोद्दार जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने माँ दुर्गा की आरती कर अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुधा दीदी ने माता के उद्देश्य माँ दुर्गा के दिव्य एवं शक्तिशाली स्वरूप के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मकता, नारी शक्ति के सम्मान तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश प्रसारित करना रहा। चैतन्य झाँकी ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चिंतन और आत्मिक शांति का अनुभव कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज साकची की प्रभारी एवं समस्त ईश्वरीय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, पत्रकार बंधुओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

आयोजक:
ब्रह्माकुमारीज, साकची, जमशेदपुर

ॐ शांति। जय माता दी।