देवघर में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 09 साइबर ठग गिरफ्तार
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 17.10.2026 को 09 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से FLIPKART/ Amazon Pay कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, गूगल पर PhonePe कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी सूचना के आलोक में की गई छापेमारी में 09 अपराधियों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :-
1. बहारुद्दीन अंसारी (41 वर्ष), पिता झकसू मियां, सा० कपसा, थाना सारठ
2. परवेज अंसारी (30 वर्ष), पिता जुल्फकार अंसारी, सा० बरमसिया, थाना चितरा
3. सहाबुद्दीन अंसारी (31 वर्ष), पिता मुर्शीद अंसारी, सा० भिटरा, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा
4. चंदन दास (21 वर्ष)
5. नंदन कुमार दास (23 वर्ष), दोनों पिता अजीत दास, सा० डुमरिया, थाना पथरड्डा ओ०पी०
6. बिक्रम कुमार दास (19 वर्ष), पिता मनोज दास, सा० सिमरातारी, थाना पथरड्डा
7. कन्हैया कुमार दास (26 वर्ष), पिता कारू दास, सा० पनियारा, थाना पाथरौल
8. रंजन कुमार दास (26 वर्ष), पिता दीनदयाल दास, सा० पनियारा, थाना पाथरौल
9. पंकज दास (28 वर्ष), पिता केटकुली महरा, सा० पनियारा, थाना पाथरौल - सभी जिला देवघर।
पुलिस के अनुसार इनके ठगी का तरीका :-
1. फर्जी Google Pay/ PhonePe/ PayTM कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देना।
2. PM Kisan Yojna, बिजली बिल, RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद करने और पुनः चालू करने के नाम पर ठगी करना है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच में पकड़े गए अभियुक्तों के मोबाइल नंबर और IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। इसमें कन्हैया कुमार दास पूर्व में साइबर थाना कांड संख्या-56/25 और नंदन कुमार दास कांड संख्या-83/23 में जेल जा चुके हैं।
छापेमारी दल में पु०नि० अजय कुमार साइबर थाना, पु०अ०नि० दीपक कुमार साह सारठ थाना प्रभारी व टीम, और चितरा थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार की टीम शामिल थी।






