BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वार्ड नंबर 20 में दिखता है स्वच्छता अभियान का सच




सफाई कराने के नाम पर जमादार चंदेश्वर सेवा पानी की करता है बात


मेदनीनगर :  मेदिनीनगर नगर निगम मैं स्वच्छता की बात बेमानी है। निगम प्रशास, नगर आयुक्त महापौर और उपमहापौर  शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं लेकिन जमादार मटरगश्ती करते रहते हैं। कुछ खास घरों की सफाई होती है. उन घरों के आंगन और उनके शौचालय तक सफाई ड्यूटी के समय पर निगम के जमादार सफाई कर्मियों से कराते हैं और वार्ड पार्षद के निर्देश पर करते हैं। लेकिन आम नालियों और सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। उस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। इस बारे में जब वार्ड नंबर 20 के जमादार चंदेश्वर से स्वय संवाददाता ने 15 दिन से गुहार लगाया कि आम नाली में गंदगी पड़ी है। बदबू आ रहा है रोग फैलने का डर है। नाली जाम है, कचरा भरा हुआ है। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला और यहां तक कहा गया की सेवा पानी कीजिए। आज है जब हम नगर वासी स्वच्छता का पानी का और अन्य तरह का टैक्स निगम को भुगतान करते हैं तो अलग से सेवा पानी की क्या आवश्यकता पड़ेगी। हम मांग करते हैं नगर आयुक्त और महापौर से ऐसे जमादार के कामों की जांच की जाए और मैं जो फोटो और तस्वीर भेजी है। उसको भी मौके पर जांच किया जाए और मेरा मोबाइल चेक किया जाए कि मैं विगत 12 दिनों से जमादार को फोन कर रहा हूं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और बाद में सेवा पानी की बात की जाती है।