विद्यासागर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: विद्यासागर पब्लिक स्कूल बेड़ो में बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने वॉटर प्यूरीफायर, सोलर सिस्टम, लेजर हाउस सिक्योरिटी, एटीएम मशीन, ट्राइबल पेंटिंग आर्ट, पवन चक्की, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, सोहराय पेंटिंग सहित दर्जन भर से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। साथ ही नागपुरी, भोजपुरी, पंजाबी, ठेठ एवं आधुनिक गीतों को मिलाकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गीत एवं नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रवीण चंद्रा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों का दिन है और अभिभावक शिक्षकों पर भरोसा करके उनका सहयोग करें, जिससे वे बेहतर कार्य कर सकें। विद्यालय के निदेशक ललन सिंह ने कहा कि विपरीत मौसम एवं कम समय के बावजूद विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों के सहयोग से बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की इंचार्ज मिस निशा वर्मा, सालेन कुजूर, सूरज वर्मा, रश्मि प्रजापति, रीना, राजश्री, मरियम, वेरोनिका, अनुपमा, सुचिता, लक्ष्मी, जानकी इत्यादि ने सराहनीय सहयोग दिया।






