भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी तथा अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद सरदार करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस के अवसर पर नमन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी साकची स्थित नमन कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों एवं नमन परिवार के सदस्यों ने दोनों महान क्रांतिकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके अद्वितीय साहस, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।






