BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एकल अभियान बेड़ो में मना राष्ट्रीय बिटिया दिवस,बेटियां भगवान का सबसे बड़ा उपहार- डॉ. रमेश गुप्ता


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: एकल अभियान बेड़ो अंचल के आचार्यों ने महादानी मन्दिर परिसर स्थित सत्संग भवन में राष्ट्रीय बिटिया दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चियों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई और उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियां भगवान का दिया हुआ सबसे बड़ा उपहार हैं। अतः बिटिया दिवस के अवसर पर सभी को उन्हें अधिक से अधिक आदर-सम्मान देने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर अंचल प्रमुख करमी देवी, संस्कार प्रमुख मुकेश कुमार राय,मनोहर कुमार एवं सभी एकल विद्यालयों के आचार्य उपस्थित थे।