BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्री शिव शक्ति परिवार के 60 सदस्यों ने एक साथ हनुमान अंश देखा


आधात्मिक, धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के 60 सदस्यों ने एक साथ हनुमान अंश फ़िल्म मिराज सिनेमा, गोलमुरी में जाकर देखा, जिसमें महिला भक्तों में जोश व उमंग देखते बनता था,फ़िल्म देख कर निकलने के बाद 40 महिलाओं के एक ही विचार थे कि जीवन में ऐसी फ़िल्म पहले कभी नहीं बनी,नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित यह महज एक फ़िल्म नहीं अपितु धार्मिक भावना कों जाग्रत करने वाला एक एहसास व अनुभव है। सभी के एक जैसे गेरुआ वस्त्र ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अनुठे आयोजन में पूरा माहौल भक्तिमय और भगवामय था। जय श्री राम और वीर बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। मौके पर समाजसेवी राज कुमार सिंह और बाबा बासुकीनाथ टाटा धर्मशाला और आद्योगिक समूह एशिया के अध्यक्ष इंद्र कुमार अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम कों और भी आनंदमय कर दिया, सभी भक्तों व दर्शकों कों मौके पर अंगवस्त्र देकर और मिष्टान खिलाकर सम्मानित किया गया एवं पुरोहित संजय तिवारी द्वारा सभी भक्तों कों तिलक, चंदन व भस्म लगाकर अलंकृत किया। समापन पर श्री शिव शक्ति परिवार के सचिव विजय कैलाशी और टेल्को मंदिर महिला मंडली के अध्यक्षा मंजू सिंह के द्वारा सभी भक्तों कों हनुमान चालीसा,हनुमान तस्वीर देकर आभार व्यक्त किया गया।