नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण सुरक्षित
जमशेदपुर, 27 सितम्बर 2026:
आगामी प्रतिमा विसर्जन को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद ने उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार सहित संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पहुंच मार्ग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि विसर्जन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। विशेष रूप से घाटों पर पर्याप्त रोशनी, मजबूत बैरिकेडिंग तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को विसर्जन के दौरान घाटों पर विशेष निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
साथ ही, घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए विसर्जन के बाद तत्काल सफाई एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए






