BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शिविर में मुख्य अतिथि के नाते प्रख्यात हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भईया जी महाराज


आज कोशिश एक मुस्कान के द्वारा स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के सम्मान में और समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय सोन मंडप में आयोजित महाराक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आज के शिविर में मुख्य अतिथि के नाते प्रख्यात हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भईया जी महाराज , विशिष्ट अतिथि के नाते जमशेपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय, जुगसलाई के विधायक श्री मंगल कालिंदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री इंदर अग्रवाल , मानगो कि मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता जी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता जी,बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी ,भाजपा के पूर्व प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले, चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया , प्रभात खबर के संपादक राजीव तिवारी जी, दैनिक जागरण के संपादक कुमार भावानंद जी , हिंदुस्तान अखबार के संपादक श्री गणेश कुमार मेहता, क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री श्री संजीत कुमार राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी, झारखंड गौसेवा आयोजक के राजू गिरी, ब्राह्मण महासभा के कमल किशोर जी, रिटायर्ड आई ए एस मनोज सिंह, मजदूर नेता राजेश्वर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, ह्यूमन राइट्स के गुलजार सिंह, डॉ रामनरेश राय, भाजपा के बबुआ सिंह, संजीव सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि प्रसाद और महामंत्री तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजीत तिवारी,हिन्दू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, संयोजक त्रिदेव सिंह, सहसंयोजक कंचन दत्ता, हिंदुजागरण मंच के अध्यक्ष बलवीर मंडल , जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री देवी सिंह, खादी बोर्ड के मनोज सिंह, रणवीर मंडल, डॉ राजीव ठाकुर, डॉ आर कुमार , मजदूर नेता रघुनाथ पांडे, जुगुन पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों का रक्तदाताओं का और उपस्थित लोगों का स्वागत शिव शंकर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रदीप भईया जी महाराज ने कहा कुछ लोग एक एक इंच जमीन के लिए लोगों का रक्त लेने के लिए तैयार हैं वहीं शिव शंकर सिंह महारक्तदान का आयोजन कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। मंगल कालिंदी और सरयू राय ने भी कोशिश के इस प्रयास को सराहा। इस शिविर में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी रक्तदान किया जिसको उपस्थित सभी अतिथियों ने भी सराहा। आज के महा रक्तदान शिविर में कुल 1203 लोगों ने रक्तदान किया जो अपने आप में और शहर के लिए ऐतिहासिक रहा। आज के रक्तदान शिविर में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ता, क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफ सी, जन कल्याण समिति, बागु हातू, श्यामा काली मंदिर बिरसानगर, बागुन हतु मॉर्निंग वॉकर ग्रुप, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर , पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बस्ती विकाश समिति लक्ष्मीनगर आदि संस्था के लोगों ने व्यवस्थात्मक सहयोग किया।