BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से दीपावली जनसेवा - "खुशियां बांटें, खुशियां पायें "


गुरुनानक होम के बच्चों के साथ बांटी खुशियां
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपावली की थीम अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक को लेकर समर्पण शाखा ने गुरुनानक होम बरियातू के बच्चों के साथ दीपावली मनायी। शाखा की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुनानक होम, बारियातू के बच्चों के साथ खुशियों के पल को साझा किया। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाइयां, दीये, पटाखे एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
गुरुनानक होम के बच्चों के चेहरों पर दीपावली की चमक देखते ही बन रही थी। उपहार पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। बच्चों ने दीये जलाकर और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों की यह मुस्कान ही संस्था के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। शाखा का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इस अवसर पर शुभा अग्रवाल, शायरी अग्रवाल,   कोमल पोद्दार,निशि सराफ, हेमलता पोद्दार, वीणा शर्मा उपस्थित थीं।