BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्याम बाबा के दर्शन पाकर भाव विभोर हुए भक्त


रांची 20 नवंबर : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में बारिश के फुहारे के बीच भक्तों का तांता लगा रहा। प्रातः 5:00 बजे जब मंदिर के पट खुले तो रोजाना दर्शन करने वालों के अतिरिक्त बाबा के जन्मोत्सव का दर्शन करने के लिए हजारों हजारों की संख्या में भक्त लाइन में खड़े दिखे। 6:00 बजे के बाद बाबा श्याम के दरबार के पर्दे लगाकर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में श्याम बाबा का दिव्या दरबार सजाया गया। इसके बाद 8:30 बजे की श्रृंगार आरती हुई जिसमें हजारों हजारों की संख्या में भक्तों ने अपने आराध्य के आगे अरदास लगाई. श्रृंगार आरती के बाद सौरभ चौधरी रोहन मिंज ने फल महाभोग सेवा का प्रसाद चेतन  कमलेश शर्मा के परिवार द्वारा विशेष प्रसाद सेवा अभिषेक वात्स एवं संगीता देवी ने फल सेवा विनय प्रसाद एवं नवीन अग्रवाल ने पंचमेवा सेवा एवं अन्य भक्तों ने अन्य प्रसाद फल भोग सेवा निवेदित की। मंदिर परिसर में ही मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल श्याम सेवक अमित शर्मा ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया. प्रसाद की व्यवस्था मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लाडिया कार्यकारिणी सदस्य राजेश जी के द्वारा की गई। दोपहर की 12:15 बजे की आरती तक मंदिर परिसर और हरमू रोड में भक्तों का सैलाब इस कदर उमर पड़ा की पैर रखने की जगह नहीं दिख रही थी. आज दिन भर श्री श्याम मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा । मात्र आज के दिन ही पूरे वर्ष में श्याम बाबा की सात 7 आरती होती है. प्रातः 5:30 बजे 8:30 बजे दोपहर 12:15 संध्या 7:00 बजे संध्या 8:30 बजे रात्रि 12:00 बजे और देर रात्रि 2:00 बजे की अंतिम आरती के साथ बाबा श्याम की सात आरती होती है। श्याम जयंती महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम मंडल के सहयोगी परिवार श्रीमती तारा देवी कटारुका मंडल के सदस्य राजेश कटारुका प्रकाश कटारुका ने अपने परिवार के साथ बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके साथ ही भजनों का कार्यक्रम मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री पंकज जी वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा सदस्य अनुज मोदी कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा प्रारंभ किया गया।
  इसके बाद राजेश कटारुका एवं पवन झुनझुनवाला ने बाबा श्री श्याम को मंदिर में निर्मित छप्पन भोग सेवा निवेदित की। दिनेश अग्रवाल जयश्री शर्मा ने फल सेवा एवं काली सिंघानिया ने विशेष प्रसाद सेवा निवेदित की I इसके बाद गोरखपुर से आई शिप्रा सलोनी द्वारा दरबार में सुमधुर भजनों की हाजिरी लगाई गई। श्री श्याम मित्र मंडल के तरफ से दिनभर और रातभर भक्तों के लिए प्रसाद वितरण एवं गर्म चाय की व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण की सारी व्यवस्था मंडल के मंत्री पंकज गड़ोदिया विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया आदित्य लोहिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल श्याम सेवक अमित शर्मा के सानिध्य में किया गया। रात्रि 12:00 बजे बाबा श्याम का जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंदिर में निर्मित मवा केक का भोग लगाया गया। इसी के साथ मंदिर के बाहर पटाखों के सुंदर व्यवस्था ट्रेड फ्रेंड्स के द्वारा की गई। देर रात की आरती के साथ ही जन्मोत्सव  कार्यक्रम का समापन किया गया। 
उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

श्री श्याम बाबा को बारस की धोक
 शनिवार 21 नवंबर को बाबा श्री श्याम के दरबार में प्रातः 9:00 बजे  राजेश शर्मा अपने परिवार के साथ बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे। इसके साथ ही बाबा को अति प्रिय खीर चूरमे का भोग लगाया जाएगा।