छठ व्रतियों के बीच रोटरी क्लब ने बांटे फल और पूजन सामग्री, सेवा भाव से निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
व्रतियों की सेवा और सहयोग करना सौभाग्य की बात : राजेश मोदी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रामगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में शहर के थाना चौक के सामने छठ व्रतियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव के साथ व्रती माताओं एवं बहनों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। क्लब की इस पहल से सामाजिक सहयोग और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली।
सेवा और सहयोग ही पर्व की सच्ची भावना
मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश मोदी, सचिव आशीष दास ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सेवा और सहयोग करना सौभाग्य की बात है। छठ पर्व आस्था, शुद्धता, त्याग और लोक कल्याण का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर व्रतियों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि संसाधनों के अभाव में कोई भी व्रती पूजा से वंचित न रहे।
भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित कर रहा क्लब
क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतु भाई मानिक, अमरेश गणक एवं अनिल गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को जागृत एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुर्गापूजा, छठ पूजा सहित विभिन्न पर्व-त्योहारों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। कहा कि छठ महापर्व सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग का भी संदेश देता है।
इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष सुरेश बगड़िया, संतु भाई मानिक, संजीव सिंह संजू, अमरेश गणक, अनिल गर्ग, आलोक रतन चौधरी, राजेंद्र जैन, अध्यक्ष राजेश मोदी, सचिव आशीष दास, संजय जैन, मदन माहेश्वरी, राहुल जैन पाटनी, संजय शर्मा, विजय पोद्दार, मांगीलाल अग्रवाल, राजेश मेहता, नरेश पासवान, समाजसेवी विजय मेवाड़, मीनू मोदी, जयता दास, खुशबू जैन, लक्ष्मी माहेश्वरी एवं रूपा मेहता सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


.jpg)


