BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार




भुरकुंडा। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के महुवाटोला से चोरी हुई एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 01 ईजेड  8772 को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 नवंबर की रात्रि करीब आठ बजे महुवाटोला से उक्त मोटरसाइकिल की चोरी हो गई थी। इस संबंध में वाहन मालिक की शिकायत पर भदानीनगर ओपी में थाना कांड संख्या 298/2026 के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त महुवाटोला, भदानीनगर निवासी वसीम अंसारी के पुत्र समीर अंसारी के निशानदेही पर उक्त चोरी की गई मोटरसाइकिल को रामगढ़ से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।