BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की आमसभा 21 को


भुरकुंडा। भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति का 21 नवंबर को आयोजित होने वाली विस्तारित आमसभा का तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गयवाल को भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह व महासचिव सुरेश उपाध्याय ने कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बताया गया कि समिति में सदस्य बनने का सिलसिला जारी है। कोर कमेटी की बैठक प्रत्येक दिन की जा रही है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया, भुरकुंडा ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता एवं भुरकुंडा पीओ को आमंत्रित किया गया है। आमसभा की तैयारियों के लिए उत्सव मैरेज हाॅल में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु व संचालन महासचिव सुरेश उपाध्याय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डॉ एचके सिंह, व्यवसायी एवं समाजसेवी राम गोपाल अग्रवाल, हृदय नारायण दांगी, गौतम मुखर्जी एवं मो जैनुल हक को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कई दुकानदारों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। इसमें अजय साहु, संतोष कुशवाहा, मुकेशलाल सिंदूरिया एवं राजेश साह शामिल हैं। मौके पर किशोरी वर्मा, शिव कुमार गुप्ता, सरफराज अहमद, विजय वर्णवाल, राकेश जायसवाल, सुरेश केशरी मौजूद थे।