भुरकुंडा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सीसीएल सौंदा नलकारी कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को एक सराहनीय पहल की गई। पर्व की खुशियों को साझा करते हुए क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र की छठव्रतियों के बीच साड़ियों और फलों का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों की इस मानवीय पहल से व्रतियों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। स्थानीय लोगों ने क्लब के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सेवा का उत्तम उदाहरण बताया। मौके पर क्लब के सदस्यों ने कहा कि लोक आस्था के इस महान पर्व में हर वर्ग के लोगों की सहभागिता और जरूरतमंदों की मदद करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि पर्व के उल्लास में हर कोई शामिल हो सके। मौके पर अमित कुमार, लव कुमार, पिंटू कुमार, डॉ नीरज कुमार, नीतीश कुमार, अनिकेत कुमार सहित क्लब के कई लोग मौजूद थे।



.jpg)


