logo

Advertisement
Advertisement

रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रथ का शुभारंभ, महाप्रबंधक ने किया रवाना


रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता रथ को रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों को स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अभियान में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्टाफ अधिकारी (मा.सं.) रामानुज प्रसाद, स्टाफ अधिकारी (खनन) गौतम नाथ, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, स्टाफ अधिकारी (भू./राजस्व) बिनोद कुमार, स्टाफ अधिकारी (परि./यो.) रवि कुमार सहित उत्तम ओझा, विकास कुमार रॉय, कृष्णा कुमार मोदी, रितिक कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।