BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज थाना के सुल्तानी गांव निवासी फरार अभियुक्त मुकेश कुमार के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार


हरिहरगंज थाना कांड संख्या 92/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार, पिता प्रयाग राम, ग्राम सुलतानी के घर हरिहरगंज थाना के एसआई संतोष कुमार ने इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई पलामू न्यायालय से जारी इश्तिहार वारंट के आधार पर की गई। हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। न्यायालय से जारी आदेश के तहत अभियुक्त को पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए इश्तिहार के माध्यम से सूचित किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी