मेदिनीनगर में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव और धेनुमानस गो-कथा का शुभारंभ
कमरुद्दीन अंसारी
मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू की पावन धरती पर स्थित श्री गौशाला, बारालोटा के शताब्दी वर्ष 1925-2025) पूरा होने के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर श्री गौशाला मैदान में भव्य एवं दिव्य गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर परम पूज्य श्री गोपालमणि महाराज जी के सानिध्य में 'धेनुमानस गो-कथा' एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर, कांग्रेसी नेता लक्ष्मी तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष विकास तिवारी, समिति के उपाध्यक्ष उदय शुक्ल, इंद्रजीत सिंह डिम्पल, सचिव सत्येन्द्र कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उप-संरक्षक राजीव रंजन पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
गौसेवा ही सबसे बड़ी सच्ची सेवा
इस अवसर पर महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत सर्वोच्च और पूजनीय रहा है। गौ केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, कृषि, संस्कृति और आस्था का मूल आधार हैं। इसलिए गौसेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हम सबका नैतिक दायित्व है। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे अपने आसपास गोवंश की रक्षा और सेवा के लिए आगे आएं तथा गौ-संरक्षण के इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।
शताब्दी वर्ष समारोह की रूपरेखा
श्री गौशाला समिति, बारालोटा के तत्वावधान में आयोजित इस शताब्दी समारोह के तहत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
17 नवंबर 2026 गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ।
18 नवंबर 2026भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन।
20 नवंबर 2026 प्रातः 8:00 बजे से भव्य नगर भ्रमण (शोभा यात्रा)।
20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक दिव्य पाठ एवं गो-कथा का कार्यक्रम।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंशुल उपाध्याय, पीयूष तुलस्यान, अनुपम तुलस्यान, भागीरथी दुबे, पंकज पुरू, प्रदीप प्रभारी, राजीव दुबे, उपस्थित रहे



.jpg)


