साधना सिंह हत्याकांड के अभियुक्तों को गिरफतार कर फांसी दिलाने जिला प्रशासन: झारखण्ड क्रांति मंच
पलामू :झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर नावाटोली मेदिनीनगर में अपराधियों चाकू मारकर साधना सिंह की बर्बरतापूर्वक हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पलामू के शहरी, अर्द्धशहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चियों को टारगेट कर हत्या, ब्लातकार की बढ़ती घटनाएं गिरती विधि व्यवस्था की निशानी है,जिसकी सघन समीक्षा कर आरक्षी अधीक्षक श्री कपिल चौधरी को सम्बंधित थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
साधना सिंह की लोमहर्षक हत्याकांड में उच्चस्तरीय जांच कर तमाम दोषियों को गिरफतार कर फांसी की सजा दिलाने के लिए पुलिस को त्वरित व अपराध विज्ञान के तहत अत्याधुनिक अनुसंधान के तरीके का प्रयोग कर मामले का शीघ्र उद्भेदन करना चाहिए।
जिस तरीके से इस मामले में राजा युनुस अंसारी नामक प्लंबर के साथ कथित प्रेम प्रसंग का कोण सामने आ रहा है,वह अकेले रहनेवाली महिलाओं, युवतियां के लिए बड़ी चेतावनी है।आसानी से प्रेम जाल में फंसाकर हत्या,अपहरण, सामूहिक ब्लातकार व कोठे पर बेच देने की अनगिनत घटनाओं के बावजूद भी सबक नहीं लेना चिंतनीय है। अगर इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही बरती गई तो हम आन्दोलन को विवश होंगे।






