घोड़बंधा में लक्ष्मी पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का राजद नेता रवि यादव, ज़िप सदस्य राजू मेहता व मुखिया ने फीता काट कर किया उद्घाटन
हुसैनाबाद प्रखंड के घोड़बंधा गांव में युवा नाट्य क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री लक्ष्मी पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा राजद नेता रवि कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजू कुमार मेहता उर्फ एसपी मेहता एवं बड़ेपुर के मुखिया गुड्डू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं युवा राजद नेता रवि कुमार यादव ने उपस्थित सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति के प्रतीक हैं। इनसे लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और आपसी एकता व भाईचारा मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं हुसैनाबाद उत्तरी जिला परिषद सदस्य राजू मेहता उर्फ़ एस पी मेहता ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी कला और संस्कृति दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका सोलोनी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उनकी सुरीली आवाज पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में युवा नाट्य क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता, उपाध्यक्ष राज मेहता, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र मेहता, उप कोषाध्यक्ष अभिनव मेहता, सचिव पिन्टू राज, अंकुश राज एवं अशोक मेहता सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


.jpg)


