जेसीबी से डेमा व पूर्णाडीह गांव बटाने नदी किनारे छठ घाट की कराई गई सफाई
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या तीन अंतर्गत डेमा एवं पूर्णाडीह गांव के समीप बटाने नदी किनारे स्थित छठ घाट की सफाई नगर प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर कराई गई। नदी किनारे जमा गंदगी, झाड़ियों एवं कचरे को हटाकर घाट को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया। छठ घाट की सफाई होने से स्थानीय छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। लोगों ने नगर प्रशासन की इस पहल की सराहना किया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाट की बेहतर साफ-सफाई और व्यवस्था जरूरी है।
इस मौके पर जेएलकेएम के प्रमंडलीय प्रवक्ता सह वार्ड पार्षद अमरजीत कुमार यादव, शिक्षक रामसागर प्रसाद, मुकेश मेहता, मनीष कुमार, वीरेंद्र मेहता, हरेंद्र मेहता, अनुज कुमार, शैलेश कुमार एवं गौतम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


.jpg)


