BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

S.I.R. के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप,डीईओ ने तीन बूथों का किया निरीक्षण


पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मिला एक और अवसर, छूटे हुए मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरने की अपील

पलामू :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्यक्रम 2026 के तहत बुधवार को पलामू जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज प्रखंड के राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय, झरकटिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय तथा पाटन प्रखंड के लोईनंगा उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विशेष कैंप में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति के संबंध में पूछताछ की।उन्होंने बताया कि विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य वैसे पात्र मतदाताओं को एक और अवसर प्रदान करना है, जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे पात्र नागरिक प्रपत्र-6 भरकर, घोषणा पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अधिकाधिक समावेशी बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अनुपस्थित, शिफ्टेड एवं डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित मामलों का भी सत्यापन एवं आवश्यक निराकरण किया जा रहा है।डीईओ श्री शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि कैंप के दौरान पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।