BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

संगीता कुशवाहा बनीं ओबीसी महिला मोर्चा की पलामू जिलाध्यक्ष


पलामू :ओबीसी महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में संगीता कुशवाहा को झारखंड के पलामू जिले में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वंदना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र यादव तथा झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता यादव की अनुशंसा पर किया गया है। संगठन की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके समर्पण, सक्रियता, सामाजिक सेवा और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए सौंपी गई है। उनके जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलने के बाद संगठन के नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संगीता कुशवाहा अपने नेतृत्व, सक्रिय प्रयासों और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से महिला मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेंगी। साथ ही संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।